बुलंदशहर के शिकारपुर के डॉक्टर की सफदरजंग अस्पताल में मौत बुलन्दशहर के शिकारपुर के डॉक्टर की कोरोना से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बीती देर शाम मौत हो गई है। इस सूचना से बुलंदशहर स्वाथ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर के परिजनों का भी सैंपल ले लिया है। कोरोना से मौत की सूचना पर शिकारपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर के घर पहुंची, डॉक्टर के मोहल्ले को भी सील कर दिया गया है। 7 अप्रैल को तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर दंपती खुद बेटे के साथ दिल्ली गए थे। इस खबर की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है।


बुलंदशहर के शिकारपुर के डॉक्टर की सफदरजंग अस्पताल में मौत



बुलन्दशहर के शिकारपुर के डॉक्टर की कोरोना से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बीती देर शाम मौत हो गई है। इस सूचना से बुलंदशहर स्वाथ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर के परिजनों का भी सैंपल ले लिया है। कोरोना से मौत की सूचना पर शिकारपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर के घर पहुंची, डॉक्टर के मोहल्ले को भी सील कर दिया गया है। 7 अप्रैल को तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर दंपती खुद बेटे के साथ दिल्ली गए थे। इस खबर की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है।